शिमला में रामपुर के बौद्ध गोंपा में युंग पोथी जाप किया गया. यह जाप 11 लामाओं द्वारा संपन्न् किया गया. गोंपा के सचिव चेतन नेगी ने बताया कि लामाओं द्वारा युंग पोथी के जाप के बाद कंग्यूर नामक पोथी में भगवान बुद्ध के प्रवचनों का पाठ किया गया. बता दें कि कंग्यूर पोथी में भगवान बुद्ध के प्रवचन संकलित हैं. इस पाठ के जरिए लोगों को भगवान बुद्ध के प्रवचनों से सीख लेने की प्रेरणा दी गई. समय समय पर यह आयोजन बौद्ध लामाओं द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि, सुरक्षा व जनकल्याण के लिए किया जाता रहता है. (रामपुर से आत्मा सिंह की रिपोर्ट)from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2CWEZBy








0 comments:
Post a Comment