किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांग पिओ के रामलीला मैदान में चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव का आगाज धूमधाम के साथ हुआ. राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत राम ने किया. इस दौरान डीसी किन्नौर ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि किन्नौर उत्सव संस्कृति व समृद्ध परंम्पराओं का प्रमाण है. गौरतलब है कि किन्नौर महोत्सव के दौरान किन्नौर जिले के सभी किसान- बागवान अपने कृषि व बागवानी में जरूरत के समान लेते हैं. किन्नौर महोत्सव जहां किन्नौर की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करता है वही व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. किन्नौर के किसान बागवानों को भी महोत्सव के माध्यम से घर पर ही उचित खरीददार मिल जाता है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ADXkS9








0 comments:
Post a Comment