एक ऑडियो क्लिप को लेकर शिमला नगर निगम की मासिक बैठक जमकर हंगामा हुआ. भाजपा शासित नगर निमग में उनके ही पार्षद और डिप्टी मेयर के बीच बात हाथापाई तक पहुँच गई. लेकिन मेयर और पार्षद के बीच बचाव में मामला शांत हो गया. दरअसल, एक ऑडियो क्लिप पिछले कई दिनों से शहर में एक चर्चा का विषय बनी हुई है. ऑडियो को पार्षद निगम में कार्यरत लीगल कमिश्नर की बता रहे हैं. इस पर भाजपा पार्षद आरती चौहान ने सदन के मुखिया से कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन ऑडियो क्लिप पर कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद आरती चौहान और डिप्टी मेयर राकेश शर्मा के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई. नौबत हाथापाई तक जा पहुंची. इस बीच मेयर और पार्षद के बीच बचाव के चलते मामला शांत हुआ.घटना बुधवार की है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2sZobn3








0 comments:
Post a Comment