हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला क्रिकेट के लिहाज से भी देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. प्रदेश में रणजी खेलने वाले सबसे ज्यादा खिलाड़ी मंडी में ही मौजूद हैं. इसके साथ ही मंडी ही वह स्थान है जहां से क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल कर देश के लिए खेले हैं. यह बात मंडी जिला के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा ने पड्डल में कैम टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ मौके पर कही. उन्होने इस मौके पर कहा कि मंडी के खिलाड़ीयों ने क्रिकेट में कई आयाम स्थापित किए हैं और इसी कड़ी को आगे बढाते हुए मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2FXuMYC








0 comments:
Post a Comment