हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुल्लरवाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर साल की तरह इस साल भी वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया. वार्षिक समारोह में दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर स्कूल में बने दो कमरों के भवन का उद्घाटन किया. इस भवन की कुल लागत 20 लाख रुपये आई है. बोलेरो वाला में दौरे के दौरान परमजीत सिंह पम्मी ने ग्रामीणों को लाखों रुपए की सौगात दे दी है. वार्षिक समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ri2cHp








0 comments:
Post a Comment