पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र मे ट्रकों व ट्रैक्टरों आदि से आवागमन के एवज में कथित गुंडा टैक्स लेते पुलिस ने तीन को धर दबोचा. इनमे से दो आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को छोड़कर अन्य एक आरोपी को अदालत मे पेश किया जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस के अनुसार उन्हें इस बात की शिकायत मिली थी कि कुछ युवा पांवटा साहिब मे उत्तराखण्ड व हरियाणा से रेत बजरी लेने के लिए राज्य में आने वाले ट्रकों व टिप्पर आदि से सरकारी जमीन से गुजरने की एवज मे कथित गुण्डा टैक्स लिया करते थे. युवक कहते थे कि यह उनकी जमीन है और यदि यहां से वाहन चलाने है तो पैसे देने पड़ेंगे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2rjMBqJ








0 comments:
Post a Comment