ब्यास नदी की लहरों के बीच फोटो खिंचवाने की ललक आपको किस कद्र मौत के मुंह तक ले जा सकती है, इसका उदाहरण कुल्लू के मनाली में देखने को मिला. हरियाणा का 25 साल का युवक मंगलवार देर शाम ब्यास नदी के बीचोंबीच फंस गया. मनाली में वन विहार के पास यह युवक नदी में फोटो खींचवाने के लिए उतरा था. इसके बाद युवक को फायर ब्रिगेड और जिला पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया गया. युवक की पहचान ललित यादव (25) पुत्र नरेंद्र यादव, रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2JCnvNO








0 comments:
Post a Comment