लोकसभा चुनावों की आहट के साथ ही अब तमाम सियासी पार्टियों और उनके छोटे-बड़े संगठनों ने मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है. युवा कांग्रेस ने धर्मशाला में आक्रोश रैली निकाल कर शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जमकर भड़ास निकाली. युवा कांग्रेस के संयुक्त सचिव ऋषव पांडव की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगार होते युवाओं का मुद्दा उठाया गया. युवा कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर देश और प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने कहा भाजपा ने चुनावों से पहले वायदे कुछ और किए थे और नतीजे कुछ और ही निकल रहे हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस ने शीतकालीन सत्र में प्रदेश सरकार को घेरने की बात भी कही.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Q9pONj








0 comments:
Post a Comment