प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक रेणुका झील में एक कछुआ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बताया जा रहा है कि यह कछुआ कई दशकों से इस झील में है. राज्य की सबसे बड़ी प्राकृतिक रेणुका झील अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है. इसे निहारने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं. इन दिनों यहां दशकों पुराना कछुआ यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. खास तौर पर कछुआ को देखने के लिए लोग यहां पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस कछुए की उम्र 100 साल से भी अधिक है. लोग यहां पहुंचकर कछुए के साथ फोटो और सेल्फी लेते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे बच्चे कछुआ की तरफ काफी आकर्षित होते हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2FPrfeW








0 comments:
Post a Comment