पांवटा साहिब की संस्था भारत विकास परिषद् की ओर से राज्यस्तरीय 'भारत को जानो' क्विज प्रतियोगता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से चुनिंदा छात्र छात्राओं ने भाग लिया. क्विज प्रतियोगता के दौरान वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में डीएवी न्यू शिमला का दबदबा रहा. इस मौके पर उद्यमी अरुण गोयल व समाजसेवी अनिल बंसल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगता में डीएवी न्यू शिमला के जयेन्द्र व विकास प्रथम रहे. दूसरे स्थान पर पांवटा विद्यापीठ स्कूल की छात्रा सुहानी व तनुजा रहे जबकि परवाणु राजकीय विद्यालय व डीएवी सोलन के छात्रों को ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2qg4CWl








0 comments:
Post a Comment