भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू में देश के बाकी हिस्सों से अलग, होली एक दिन पहले ही आज मना ली गई. चंद्रग्रहण के चलते होली जल्दी खेली गई. जिस तरह से ब्रज की होली देशभर में प्रसिद्ध है, उसके बाद दूसरे नंबर पर कुल्लू की होली मानी जाती है. लोग सालभर होली का इंतजार करते हैं. भगवान शिव, कृष्ण और विष्णु को गीतों के जरिए दिनभर याद किया जाता है. सालों से यहां इसी परंपरा का निर्वहन होता आया है. लोकल 18 से बबिता शर्मा कहती हैं कि वह ढालपुर से हर साल होली खेलने सुल्तानपुर आती हैं. उम्र में बड़े लोग अपने से छोटों के कंधे पर और सिर पर गुलाल डालकर आशीर्वाद देते हैं.
from हिमाचल प्रदेश News in Hindi, हिमाचल प्रदेश Latest News, हिमाचल प्रदेश News https://ift.tt/IhU25zf
Tuesday, March 3, 2026
Home »
Himachal News update
» कुल्लू में एक दिन पहले ही मनाई गई होली, बुजुर्गों के पैरों पर डाला गुलाल, यहां की परंपरा सबसे अनूठी








0 comments:
Post a Comment