शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान पर दो गुटों में मारपीट हुई है. मारपीट का वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ लोग एक युवक पर लात-घूसें बरसा रहे हैं. मामला बीते बुधवार का है. हांलाकि, अब तक मामले की शिकायक पुलिस को नहीं दी गई है. जानकारी के अनुसार, शिमला के रिज मैदान पर फोटोग्राफी करने वाले दो गुटों में भिड़ंत हुई है. इनसे से कुछ फोटोग्राफर्स एक युवक से मारपीट करते दिख रहे हैं. मारपीट के दौरान एक पुलिस जवान बीच-बचाव भी करता है. हालांकि, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है और बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते यह मारपीट हुई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/368t1ky








0 comments:
Post a Comment