हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के नाचन और बल्ह के साथ लगती सीमा पर बग्गी पेट्रोल पंप के समीप शाम करीब 4:30 बजे एक मारुति कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. आग लगने से कार सड़क पर ही धू-धू कर जल गई. वहीं कार में सवार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई तो जलती हुई आग को देखकर साथ लगते पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक कार जल कर पूरी तरह से राख हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि कार में सवार व्यक्ति नाचन विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2EEsHPO








0 comments:
Post a Comment