हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है . सरकार ने जगह-जगह स्कूल व कॉलेज तो खोल दिए हैं लेकिन उन सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं नाम मात्र ही दिखते हैं. चंबा जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में पिछले 5 सालों से दर्जनों स्कूल और कॉलेज खोल दिए गए हैं लेकिन बहुत से ऐसे स्कूल हैं जहां पर स्कूल को भवन तक नसीब नहीं हो पाया है. बहुत से स्कूल ऐसे हैं जहां एक अध्यापक के सहारे पूरा स्कूल चलाया जा रहा है. कई स्कूलों में एक कमरे में तीन तीन कक्षाएं चलाई जा रही हैं. बावजूद इसके शिक्षा विभाग शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होने पर अपनी पीठ थपथपा रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2BLzPqP








0 comments:
Post a Comment