यूएई में फंसे हिमाचल प्रदेश के 13 लोगों के मामले पर सीएम जयराम ठाकुर का बयान आया है. सीएम जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि सभी को सुरक्षित वापस लाया जाएगा. इस पूरे मामले पर प्रदेश सरकार द्वारा नजर रखा जा रहा है और मामले के अपडेट की रिपोर्ट ली जा रही है. सीएम ने कहा कि उन्हें कुछ देर पहले ही इस मामले की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि इस विषय को केंद्र सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष भी उठाया जाएगा. विदेश मंत्रालय के सहयोग से सभी नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Pa8QJ6








0 comments:
Post a Comment