हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांग पिओ में बाजार में आवारा कुत्तों में इन दिनों केनाईन डिस्टमपर नामक भयंकर बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है. हालांकि पशुपालन विभाग व किन्नौर प्रशासन इससे बेखबर नजर आ रहा है. कुत्तों में फैली हुई बीमारी के कारण स्थानीय लोगों में भी डर फैलने लगी है कि कहीं यह बीमारी लोगों में न फैल जाए. सरकार चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. सूरज नेगी ने मीडिया कर्मियो से कहा कि कुत्तों में फैल रही इस बीमारी का समय रहते इलाज नहीं हुआ तो कुत्तों की जान भी जा सकती है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ojkZjM








0 comments:
Post a Comment